जगदलपुर. बस्तर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के संचालन में लापरवाही बरतने पर अधीक्षक पदलाम सिंह बैश को हटा दिया गया है। उनके जगह पर स्तानीसलस तिग्गा को अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के प्रभारी प्राचार्य मिलाप सिंह ठाकुर को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सालिग राम पचौरी को दरभा का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। इस बाबत बस्तर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!