![Picsart_22-07-14_21-01-40-455.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/Picsart_22-07-14_21-01-40-455.jpg?resize=440%2C265&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बीजापुर: नक्सल प्रभावित बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आकर ग्रामीण महिला जख्मी हो गई। घायल महिला सोमली हेमला को नेलसाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि घायल महिला खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि यह आइईडी विस्फोट मिरतुर थानाक्षेत्र के केतुलनार चौक के पास हुआ। बीजापुर के एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/19_07_2022-ied_in_bijapur_news.jpg?resize=696%2C392)