
रायपुर: राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। श्री तोमर छत्तीसगढ़ के गृह जिला सरगुजा से हैं और उनकी यह नियुक्ति राज्य में युवा कल्याण और विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और अवर सचिव आर. एल. धुर्व द्वारा जारी किया गया।




















