![IMG-20231206-WA022728129-1](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231206-WA022728129-1-1.jpg?resize=696%2C696&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
रायपुर। रायपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। पति, पत्नी और बेटी का शव एक ही पंखे से लटका मिला है। परिवार टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में रहता था।
पुलिस ने बताया कि लखन सेन (48), उसकी पत्नी रानू (42) और बेटी पायल (16) का शव पंखे से लटका मिला। लखन सेन स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने जानकारी पुलिस को दी थी।