रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम।राज्य के नए मुख्यमंत्री का पहली बार रायगढ़ जिला आगमन हुआ है रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से किया अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

देखिए live

रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।20 साल तक सांसद के रूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कर्मभूमि रही है रायगढ़।

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है। शहर के साथ गांवों से बड़ी संख्या में भी पहुंच रहे हैं।

सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान विष्णु देव साय का मंत्री ओपी चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत।जगह-जगह गजमाला एवं पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हुआ भव्य स्वागत।

रोड शो जारी है। फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। चारों ओर से उन्हें लोग अभिवादन कर रहे हैं। नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से पूरा रोड शो गूंज रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। रायगढ़ की जनता आज आत्मीय भाव से उनके स्वागत के लिए उतरी है। यात्रा अभी गांधी चौक तक पहुँचेगी। बीच-बीच में विभिन्न सामाजिकजनों के प्रतिनिधिमंडल भी उनका आभार प्रगट कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!