रायपुर: विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बस्तर के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद है।परंपरागत गौर नृत्य और गेड़ी नृत्य से स्थानीय आदिवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुरिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गौर सींग पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों सौगात की।150 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, 487 करोड़ के निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन कर रहे हैं।

इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और विधायक राजमन बेंजाम भी मौजूद है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!