रायपुर: भाजपा के सेवा पखवाड़ा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सेवा करें, अच्छी बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम कम कर दें। देश के लोगों की अपने आप सेवा हो जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में भी शामिल हुआ था। शुक्रवार को एक बार फिर से यात्रा में शामिल हुआ। करीब 13 किलोमीटर की पदयात्रा की। यात्रा को आम जनता का समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। भारत में चीतों की वापसी पर कहा कि चीतों की वापसी अच्छी बात है।

भारत के लोगों को अब देश में चीता देखने को मिलेगा। वहीं, मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानव जीवन, मानव सभ्यता के प्रति लगाव नहीं दिखता। अन्य जीव-जंतुओं को लेकर उनका लगाव अधिक दिखता है। वह वैराग्य की ओर जाने का रास्ता तय कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!