रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे।उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!