रायगढ़: चक्रधर थाना अंतर्गत एक दिल दहला ने वाली घटना सामने आई है यहां एक पिता ने पिता ने डबरी में डूबाकर दो मासूम बेटे की जान ले ली। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों पिता-पुत्रों के शव बरामद कर लिया है। घटना की मुख्य वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भुइयापारी के रहने वाला नरेश गुप्ता (35) वर्ष खेती किसानी काम करता था। रविवार को काम पर नहीं गया था। अपनी पत्नी, एक बेटी सिम्मी (03) बेटा शौर्य (05) के साथ घर पर था। दोपहर 12 बजे नरेश ने अपनी पत्नी को उडीसा रोड स्थित डबरी में नहाने जाने की बात बोलकर दोनों बच्चों के साथ घर से निकला था। करीब दो घंटे के बाद भी नरेश बच्चों को लेकर वापस घर नहीं लौटा। तब उसकी पत्नी ने अपने भतीजे को तालाब जाकर पता करने के लिए कहा। दो भतीजों ने तत्काल डबरी के तरफ गए। तब पचरी के पास डबरी के अंदर सिम्मी का शव को देखा। कुछ दूर पर शौर्य के शव पर नजर पड़ी। दोनों बच्चों के शव को देखकर दोनों भतीजे घबरा गए। वहां नरेश गुप्ता नहीं था। आसपास तलाश की गई। डबरी किनारे पीपल के पेड़ में नरेश फांसी के फदे पर लटकते हुए मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों भतीजों ने दौड़ते हुए घर गए। स्वजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। यह खबर पूरे गांव फैल गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। चक्रधर थाने पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। डबरी के अदंर से दोनों बच्चे के शव को बाहर निकाले। फिर पेड़ से नरेश के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव की तलाशी ली गई, लेकिन किसी प्रकार के सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। चक्रधर पुलिस ने मृतक नरेश की पत्नी से पूछताछ की, लेकिन उसकी पत्नी ने भी घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पाई। नरेश के साथ किसी प्रकार के अनबन नहीं था।

चक्रधर पुलिस ने बताया कि दोनों मासूम बच्चे और पति नरेश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सदमे में है। वह घटना के संबंध में कुछ नहीं बता पा रही है। इसलिए अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है। इससे मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!