बिलासपुर: शादी करने का झांसा देकर सरंपच के बेटे ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो युवक मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली किशोरी ने 15 जुलाई को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि ग्राम धौरामुड़ा के रहने वाला यामेश कुमार मरकाम(20) के साथ दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी।

यामेश के पिता गांव के सरपंच हैं। दोस्ती होने के बाद दोनों लगातार बातचीत करते थे। इस दौरान यामेश ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता द्वारा मना करने के बावजूद जबरन संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने 20 मार्च को शादी करने के लिए योमेश को कहा। लेकिन उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया था। रतनपुर पुलिस ने आरोपित योमेश को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!