रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है।

नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!