कोंडागांव: कोंडागांव जिले में बहू ने अपनी सास का कत्ल कर दिया है। दोनों के बीच बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ था। सास की बातों से खफा होकर बहू ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बड़े डोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खंडसरा गांव के शांतिनगर में वारदात हुई है। इस गांव की रहने वाली महिला चमरीबाई एक परिचित के घर छठी कार्यक्रम में शमिल होने गई थी। शाम के वक्त लौटी तो घर में बर्तन झूठे पड़े थे। इसी बात पर अपनी बहू संगीता दुग्गा के साथ उसकी बहस हो गई। सास-बहू को झगड़ा करते देख महिला का देवर और बाकी लोग घर से बाहर चले गए।दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, बहू संगीता ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी सास की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब महिला का बेटा और बहू का देवरा घर पहुंचा, तो उसने अपनी मां की खून से लथपथ पड़ी लाश देखी।इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। परिजनों ने इस मामले के संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!