![Picsart_22-09-07_14-51-06-142.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/Picsart_22-09-07_14-51-06-142.jpg?resize=440%2C257&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ते ही जा रहा है। रायपुर के पुलिस अकादमी में स्वाइन फ्लू का विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार रायपुर के चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे 12 डीएसपी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए। ट्रेनिंग ले रहे डीएसपी के संक्रमित होने के बाद अकादमी में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशिक्षण संस्थान को कुछ दिनों के लिए सील कर दिया गया।
बतादें कि 2022 बैच के कुल 24 डीएसपी पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार 4 अन्य जवानों में सर्दी खांसी के लक्षण पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर अस्पताल में भर्ती किया गया है।