रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 20 महिलाओं के नाम पर लोन निकालकर 5 लाख रुपए की ठगी की गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला ने स्वसहायता समूह की सदस्यों को लोन निकलवाने में मदद करने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम पालवती चौहान है। इसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। फिलहाल एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बैंक के कर्मचारी भी शक के घेरे में हैं।

रायगढ़ के एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि 2018 में कसाईपाली गांव में आरोपी महिला पालवती चौहान ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से लोन लेने के लिए फॉर्म भरवाया। फॉर्म भरने के बाद महिला ने HDFC बैंक से लोन ले लिया। गांव की 20 महिलाओं ने 25-25 हजार रुपए का लोन मिलने की उम्मीद से फॉर्म भरा था, लेकिन पालवती चौहान ने अपने साथी अमरनाथ कर्ष के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया।

HDFC की रायगढ़ शाखा से लोन तो मिल गया, लेकिन आरोपियों ने उस रुपए का इस्तेमाल अपने लिए किया। महिला समूह को इसकी भनक भी नहीं लगी। बाद में जब महिलाओं को बैंक से लोन चुकाने के लिए नोटिस मिला, तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। महिलाओं ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अमरनाथ कर्ष की तलाश जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!