
बीजापुर: जिला बीजापुर में माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और उसूर पुलिसकी संयुक्त कार्रवाई में टेकमेटला के जंगलों से 8 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इन माओवादियों के पास से विस्फोटक सामग्रीऔर प्रचार सामग्री बरामद की गई है।
IED प्लांटिंग की साजिश नाकाम
गिरफ्तार किए गए माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसूर-टेकमेटला मार्ग पर IED प्लांट करने की योजना बना रहे थे। सर्च अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल टेकमेटला के जंगल पहुंचे, तो संदिग्ध गतिविधियों के चलते 8 माओवादी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार माओवादियों से भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रचार सामग्री बरामद की गई। जिसमे टिफिन बम 3 नग ,कॉर्डेक्स वायर और बिजली के तार ,माओवादी पंपलेट और प्रचार सामग्री जब्त की गई है।
गिरफ्तार माओवादियों की पहचान
गिरफ्तार माओवादियों में से अधिकांश विभिन्न माओवादी संगठनों के सक्रिय सदस्य हैं:
1. जोगा माड़वी (CRC कंपनी नंबर 02 पार्टी सदस्य)
2. देवा सोढ़ी(बाल संघम)
3. गुड्डी माड़वी (RPC मिलिशिया प्लाटून मेम्बर)
4. चुला हेमला (RPC मिलिशिया प्लाटून मेम्बर)
5. सुक्का सोढ़ी (रेखापल्ली संघम सदस्य)
6. पायकी मड़कम(KAMS सदस्य)
7. सुक्का कुंजाम (रेखापल्ली संघम सदस्य)
8. मल्ला मिडियम (रेखापल्ली संघम सदस्य)



















