बीजापुर: सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए थाना गंगालूर क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। नवीन सुरक्षा कैंप पीड़िया और मुतवेंडी के मध्य कच्चे मार्ग से 100 मीटर की दूरी पर बीयर बॉटल में प्लांट किया गया एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर उसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

पीड़िया कैंप से केरिपु की 85वीं एवं 199वीं वाहिनी की टीम आरओपी एवं डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान केरिपु की बीडी टीम को पीड़िया कैंप से 2 किलोमीटर की दूरी पर कच्चे मार्ग से 100 मीटर अंदर जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा बीयर बॉटल में लगाया गया एक IED मिला। माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रेशर IED को प्लांट किया था। हालांकि, केरिपु बीडी टीम की तत्परता के कारण माओवादियों की यह साजिश नाकाम रही। मौके पर बरामद IED को निष्क्रिय कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने न केवल एक संभावित बड़े हमले को टाल दिया, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को भी साबित किया। यह माओवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती सतर्कता और कार्यवाही का एक और उदाहरण है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!