![IMG-20231213-WA0227(1)](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20231213-WA022728129.jpg?resize=696%2C695&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
महासमुंद: प्रशासकीय दृष्टिकोण से शासकीय कार्यां के सुचारू सम्पादन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आगामी आदेश पर्यंत तक प्रभार व दायित्व सौंपा गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले को अतिरिक्त तहसीलदार महासमुंद एवं नायब तहसीलदार नंदिनी देवी वर्मा को नायब तहसीलदार बागबाहरा का नवीन प्रभार सौंपा गया है।