बिलासपुर: बिलासपुर में मामूली विवाद पर 17 साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हैं। बताया जा रहा है कि रात में दो युवक किराना व्यापारी लड़के की दुकान फर गुटखा लेने आए थे, जहां पैसे के लेनदेन पर उनसे झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!