अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2022 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जनवरी को छेरता पौष पूर्णिमा , 6 सितम्बर को करमा एवं 4 नवम्बर 2022 को कार्तिक एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों एवं उप कोषागारों में लागू नहीं होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!