रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है। 30 वर्षीय मृतक युवक बिहार का रहने वाला था। वह जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था। जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!