दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिले में भाजपा के 45 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। जिले के हिड़पाल गांव में MLA देवती कर्मा और कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। चुनावी साल में एक साथ इतने भाजपाइयों के कांग्रेस में शामिल होने से BJP के खेमे में चिंता का विषय देखने को मिल रहा है। इधर, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह कांग्रेस सरकार के भरोसे का नतीजा है। लोगों को हमपर भरोसा है।

दरअसल, जिले के हिड़पाल गांव के बालेंगपाल में कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसके इस कार्यक्रम में MLA और जिला अध्यक्ष शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में इलाके के भाजपा के सक्रिय 45 कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर मौजूद दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं जनता तक सीधे पहुंच रही हैं। इलाके के किसानों को, मजदूर तबके के लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिल रहा है। 45 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इधर, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को भूपेश सरकार के ऊपर पूरा भरोसा है, और यही भरोसा अब भाजपा भी कांग्रेस सरकार पर दिखा रही है। इसी वजह से चुनावी साल में 45 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। यह सारे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। इनके पार्टी ज्वाइन करने से कांग्रेस को मजबूती मिलने के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर काम करने में मजबूती मिलेगी।



उधर, चुनावी साल में BJP जनसंपर्क अभियान चला रही है।भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के नेता गांव-गांव में घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा के जनसंपर्क अभियान के बीच 45 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। ऐसे में भाजपा संगठन को भी एक बड़ा झटका लगा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!