कोरबा। जिले के बांगों थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मोरगा के समीप नेशनल हाइवे 130 पर बिसरार नाला मोड़ पर रेलिंग से टकराने से बोलेरो सवार 9 लोगों में तीन महिला घायल हो गए है। घायलों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जहां उपचार जारी है। घटना बीती रात 8 से 9 बजे की बीच है।

मोरगा चौकी प्रभारी राम कुमार उइके के अनुसार देलवाडीह से अंबिकापुर में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने 9 लोग बोलेरो क्रमांक- सीजी 12 ए टी 8906 में सवार होकर जा रहे थे। वाहन में 4 पुरुष,3 महिला व 2 बच्चे थे। वाहन स्वामी व चालक रहमतउल्ला खान ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए बिसरार नाला मोड़ के रेलिंग से जा टकराया। जिससे वाहन क्षातिग्रस्त होने के साथ साथ उसमें सवार 3 महिला सायरा खातून,इसरत फातिमा व मेमू खातून घायल हो गए है।सायरा व इसरत के सिर और मेमू के पैर में चोट लगा है।सभी घायलों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,उपचार जारी है। इस घटना में
पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!