जगदलपुर: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपए का गांजा पकड़ा है। एक युवक स्कूटी से ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था। बॉर्डर पार करते ही CG में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक के पास से 35 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, CG-ओडिशा बॉर्डर पर धनपुंजी के पास नगरनार पुलिस पहले से ही चेकपोस्ट लगाई हुई थी। आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच ओडिशा की तरफ से एक युवक यहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकवाया। उसकी तलाशी ली, तो गांजा के पैकेट बरामद किए गए। युवक से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना नाम अमन गुप्ता (24 वर्ष) बताया।

ये मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में इसने पुलिस को बताया कि ओडिशा के एक ठिकाने से गांजा लेकर आया है। जिसे CG के रास्ते कहीं लेकर जा रहा था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!