कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिला के रामपुर विधानसभा के ग्राम चिर्रा पहुंचे। यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। भेंट-मुलाकात के दौरान रामपुर विधानसभा ग्राम-चिर्रा में दिव्यांग ललिता राठिया ने समूह की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा के प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। समूहकी महिलाओं ने उनका साफा बांधकर अभिनंदन किया। मड़वारानी समूह की अध्यक्ष कुंती राठिया की मांग पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी भी ली साथ ही अन्य समूह की सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महालक्ष्मी समूह के आचार निर्माण की गतिविधियां देखी और उनसे चर्चा की। रीपा में वाईफाई संचालन का मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्री ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। अतिथियों को समूह द्वारा गिफ्ट हैम्पर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को रीपा में गढ़-कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दोना-पत्तल, चप्पल निर्माण की गतिविधियां देखी और समूह का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने पुट्टी निर्माण और गोबर पेंट निर्माण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह के साथ ग्रुप फ़ोटो खिंचवाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटहल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आम, सांसद ज्योत्सना महंत ने आम, प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कदम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने
कदम का पौधा लगाया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!