जगदलपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मानव विज्ञान संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर की जनजातीय संस्कृति से सम्बंधित संग्रहालय में प्रदर्शित सामानों और कलाकृतियों की जानकारी लेकर संस्था के कार्यों की सराहना की। संग्रहालय के अधिकारी ने प्रदर्शित जनजाति कला, संस्कृति की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संग्रहालय के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह और हल्बी से हिंदी, अंग्रेजी शब्दकोष पुस्तक के साथ मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह भेट किया ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!