अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अंबिकापुर के होलीक्रास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है खाद्य मंत्री भगत को शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक डिहाइड्रेशन की शिकायत शुरू हुई। तबीयत बिगड़ते ही उन्हें कर्मचारियों व स्वजनों ने शहर के होलीक्रास अस्पताल भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। फिलहाल तबीयत सामान्य है।

जानकारी मिलते ही सरगुज़ा कलेक्टर संजीव कुमार झा व बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पहुंचे। कलेक्टर ने चिकित्सकों से मंत्री भगत के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। खाद्य मंत्री भगत कई दिनों से सरगुज़ा जिले के दौरे पर हैं। लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार की शाम वे जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में भी शामिल हुए। इसके बाद शहर के कई परिचितों से भेंट, मुलाकात करते रहे।लगातार दौड़-भाग और मौसम परिवर्तन के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!