
महासमुंद: गांजों की तस्कारी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही पुलिस भी अलर्ट होकर कार्रवाई कर रही है। इस बीच, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे करीब 9 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया गया है। िसंघोड़ा पुलिस ने दो तस्करों को 1725 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेहटीखोल नाके में चेकिंग के दौरान की गई है महासमुंद पुलिस ने गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई है।
जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल नाके में ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे ट्रक MH 21 बीएच 5855 को रोका गया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे। उन्हाेंने अपने नाम भिल्पुरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना निवासी अविनाश म्हस्के (27) व बंजरउमरद थाना व जिला जालना संतोष पवार (32) बताए। दोनों ट्रक में खाली कैरेट के नीचे गांजा रखकर ले जा रहे थे। तलाशी में 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए का 1725 किलो गांजा मिला। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पूछताछ की जा रही है।



















