रायपुर : छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। कई जिलों में मानसून की बारिश होने लगी है तो कई जगहों पर बादल छाए हुए है। एक से दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की माने तो कल बस्तर और दुर्ग संभाग तक मानसून पहुंचा था। इसके बाज आज रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में बादल बने हुए हैं, मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिनों में बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में 15 जून को कई हिस्से में बारिश होने के बाद मानसून डिक्लेयर किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में मानसून रायपुर होते हुए अंबिकापुर तक सक्रीय हो जाएगा। प्रदेश में 17 जून को कई स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अंधड़ भी चल सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!