रायपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में बीजेपी नेता बिरजू तारम की है। माओवादियों ने पर्चा जारी कर हत्या करने की पुष्टि की। पर्चे में लिखा है कि वोट मांगने पर बीजेपी-आरएसएस नेता बिरजू तारम को मौत की सजा दी गई। पर्चे में चुनाव का बहिष्कार करने का भी जिक्र है।

दरअसल औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में 20 अक्टूबर को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजू तारम (56 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर में घुसकर हथियारों से लैस लोगों ने बिरजू की हत्या की थी।राजनांदगांव जिला हाई प्रोफाइल सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बिरजू तारम के गांव सरखेड़ा पहुंचकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया और परिजनों को सांत्वना दी। अब 23 अक्टूबर को नक्सली पर्चा मिला है। जिसमें माओवादी आर के बी डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

नक्सलियों की तरफ से फेंके गए पर्चे में लिखा है कि बीजेपी-आरएसएस बिरजू तारम को मौत की सजा दी गई। वोट मांगने आने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। बीजेपी आरएसएस को मार भगाओ देश बचाओ। चुनाव का बहिष्कार करो। मानपुर-मदनवाड़ा मेन रोड पर मालहर, बसेली गांव के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए हैं।औधी पुलिस ने फेंके गए पर्चे को जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। पर्चे में कांग्रेस का जिक्र नहीं होने से स्थानीय निवासी और भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि यह षड्यंत्र है। इसे किसी साजिश की संभावना से दरकिनार नहीं किया जा सकता।शुक्रवार 20 अक्टूबर को मोहला में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सभा थी। रमन सिंह मोहला-मानपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह की नामांकन रैली में पहुंचे थे। मोहला की सभा में बिरजू भी शामिल थे। वहां से लौटने के बाद सरखेड़ा में देर शाम वारदात को अंजाम दिया गया था। बीजेपी इसे टारगेट किलिंग बताया था।

बता दें कि इससे पहले 2009 में विधानसभा चुनाव के पहले भी नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया था। बीजेपी प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की भी हत्या कर दी थी। अब बीजेपी नेता बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!