
कोरबा। भाजपा के पदाधिकारी और पूर्व विधायक उड़ा रहे नियमो की धज्जियाँ अचार सहिंता के नियमो का पालन करने नही दिखा रहे रुचि, भारत निर्वाचन आयोग के नियमो में नही होनी चाहिए किसी भी पदाधिकारी की कार के नबर प्लेट में पदनाम, होटल गणेश इन में प्रेस वार्ता में पहुँचे भाजपा के नेता और पदाधिकारी की कारो में लगी नंबर प्लेट कुछ अलग ही बाते बया कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह CG 12 BE 7001,पूर्व विधायक राम दयाल उइके पाली तानाखार CG 10 BN 5393,प्रदेशउपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन CG 12 AZ 6475।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल की कार में सामने नंबर प्लेट की जगह सिर्फ पदनाम लिखा है।
क्यों पुलिस और निर्वाचन आयोग इन पर कार्यवाही नही कर रहा है।कोरबा आने में कितने थाना चौकी पार करके आना पड़ता है क्या कहि पर इनकी कार में लिखे पदनाम किसी को नही दिखे? सोचने की बात है।मामले की जानकारी लगते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने अधीनस्थ स्टाफ को मौके पर रवाना कर नंबर प्लेट निकालने की कार्यवाई की।



















