महासमुंद: गांजे की तस्करी पर महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है गांजे की तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 400 किलो गांजा बरामद किया गया है।जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ रूपए है।दरअसलआरोपी आयसर ट्रक के पीछे छुपाकर गांजा ले जा रहा था।NH-53 में रेहटीखोल के पास आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।आरोपी का नाम सुनील भवर है जो मध्यप्रदेश के धार जिले का निवासी है।आरोपी ओडिशा से राजस्थान गया गांजा लेकर जा रहा था।सिंघोड़ा पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में आरोपी पर कार्रवाई की है।एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि, मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयसर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी। तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक लाल रंग के आयसर प्रो 3015 ट्रक क्रमांक MP 09 GG 9450 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।वाहन में 01 व्यक्ति सवार मिला जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) सुनील भवर पिता डोगर सिंह भवर उम्र 22 वर्ष सा. मल्हेरा थाना गेधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या रखना, पूछे जाने पर पेड-पौधा रखना और पेड-पौधों को बरगढ ओडिसा से चितौड राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से कडाई से पूछताछ करने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्राली में पेड-पौधा भरा हुआ था। जिसे हटा कर देखने पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 16 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 400 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 04 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 10000000 रूपये एवं आयसर ट्रक कीमती लगभग 1200000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 1,12,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और राजस्थान में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!