
बीजापुर : बीजापुर जिले के आवापल्ली चिंताकुंटा के पोटेकबीन में आगजनी के बाद जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा पीड़ित सभी छात्राओं को 5-5 हजार रूपए की क्षतिपूर्ति हेतु 15 लाख 40 हजार रूपए मौके पर तत्काल स्वीकृत की मृत बालिका के लिए 4 लाख सहायता राशि भी जारी किया गया।
दरअसल जिला प्रशासन ने सभी छात्राओं से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया छात्राओं ने बताया कि उनके सारे सामान जल गए कलेक्टर ने प्रत्येक छात्रा को 5 हजार रूपए क्षतिपूर्ति की राशि स्वीकृत कर कपड़े एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान लेने को कहा। इस हेतु तत्काल मौके पर 15 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं इस दुखद दुर्घटना से उबरने के लिए जिनको माता-पिता घर ले जाना चाहते हैं उनको घर पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने को कहा और तत्काल ढाई-ढाई हजार रूपए प्रदाय करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पालकों ने घटना को सुनकर अपने बच्चों से मिलने आए हुए थे और कुछ दिनों के लिए अपने बच्चों को ले जाना चाह रहे थे। वंही प्राकृतिक आपदा से आगजनी के शिकार पीड़ित लिप्सा को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत पोटाकेबिन में आग लगने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। मृतिका लिप्सा उईका के निकटतम वारिस उनके पिता आयतु उईका को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



















