
कोरिया: महिलाओं और युवतियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर शासन और सरकार की सख्ती को देखते हुए केल्हारी पुलिस भी सक्रिय है। अब कोरिया में महिलाओं को डरने की जरूरत नही है। जिले के केल्हारी थाना अंतर्गत घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे के पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी केल्हारी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड ने बताया कि मामला कोरिया जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम रोझी में रात लगभग 2 बजे आरोपी पप्पू सिंह ने महिला को बेइज्जत करने की नियत से उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर केल्हारी थाना प्रभारी जवाहरलाल गायकवाड़ द्वारा तत्काल मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में तुरंत पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 457 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड, प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, निकोलस मिंज, प्रेम प्रवीण लकरा, आरक्षक दीपक मिंज, सीताराम वारे, अजय राजवाड़े, मनोज राजवाड़े, प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



















