बिलासपुर: बिल्डर ने महिला को काम का झांसा देकर बुला लिया। इसके बाद उसे अपने फार्म हाउस में ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। घटना से डरी महिला अपने घर लौट गई। बाद में उसने घटना की जानकारी अपने पति को देकर चकरभाठा थाने पहुंची। यहां पुलिस ने उसे जांच की बात कहते हुए लौटा दिया। महिला ने इसकी शिकायत आइजी से की। आइजी के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कोटा क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले वह काम की तलाश में शहर आई थी।

इस दौरान उसका परिचय बिल्डर और सब्जी व्यवसायी महेश अग्रवाल से हुआ। महेश ने उसे काम दिलाने की बात कही। इस पर महिला तीन अप्रैल की सुबह महेश के दिए पते महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित उसके घर पहुंची। यहां से महेश महिला को लेकर चकरभाठा क्षेत्र के धमनी स्थित अपने फार्म हाउस ले गया। वहां उसने महिला को चाकू की नोक पर धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना से डरी महिला अपने घर लौट गई। उसने इसकी जानकारी अपने पति को भी नही दी। बाद में महिला ने किसी तरह हिम्मत कर इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसने चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की बात कहते हुए उसे लौटा दिया। महिला ने इसकी शिकायत आइजी रतनलाल डांगी से की। आइजी के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!