![kota-thana_1649732615.webp](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/kota-thana_1649732615.webp?resize=360%2C226&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बिलासपुर: बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। दोस्ती बढ़ी तो दोनों के बीच बातें शुरू हुईं, फिर बात प्यार, मुलाकात और शादी तक पहुंची। लड़का शादी का वादा कर लड़की से दुष्कर्म करता रहा, बाद में मुकर गया। अब लड़की ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक भाग गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान फेसबुक पर कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चैटिंग करने लगे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों आपस में बात करते रहे। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।
युवती ने कोटा थाने में अपने प्रेमी यशवंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। यशवंत ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान बीते 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। शादी करने की बातों में आकर वह फंस गई। अब यशवंत ने उसे बोला कि तुमसे शादी नहीं कर सकता।