![08_05_2023-kawardha_fire_cg_202358_184613](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/05/08_05_2023-kawardha_fire_cg_202358_184613.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
कवर्धा: कवर्धा जिले में एक राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर आग पर काबू पाया। मिल में लगी भीषण आग से अंदर रखे करोड़ों रुपये के धान जलकर खाक हो गए। हालांकि मिल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, यह मामला कवर्धा के रमतला गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां रविवार को सिद्धार्थ राइस मिल में कर्मचारी रोज की तरह रविवार रात को काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। एक राइस मिल में आग इतनी भीषण थी कि अंदर रखे धान और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए।बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब डेढ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।