बिलासपुर: चकरभाठा पुलिस ने आनलाइन सट्टे के ब्रांच हेड को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लैपटाप, चार मोबाइल, नकदी रकम जब्त किया है। वहीं, बैंक एकाउंट में एक लाख 35 हजार स्र्पये होल्ड कराए गए हैं। सटोरियों से पूछताछ में उनके दुबई कनेक्शन का पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीते दिनों चकरभाठा पुलिस ने आनलाइन सट्टा एप महादेवा और रेड्डी अन्ना के चार सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सटोरियों को किराए पर बैंक एकाउंट देने वालों को भी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 200 से अधिक बैंक एकाउंट में 55 लाख स्र्पये होल्ड कराए गए हैं। मामले की जांच में पता चला कि चकरभाठा में रहने वाला जगदीप सिंह(37) महाराष्ट्र के पुणे से सट्टे का ब्रांच चलाता है। वहीं, चकरभाठा निवासी रोहित गिदवानी(30) भी सट्टे के कारोबार से जुड़ा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला उन्होंने मोटी रकम देकर ब्रांच लिया है। पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!