बिलासपुर: बिलासपुर में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शनिवार को बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे में हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के हसौद निवासी निवासी नागेश्वर साहू (23) अपने दोस्त प्रफुल्ल साहू के साथ बिलासपुर आया था। यहां काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी दर्रीघाट के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गाडि़यों में सवार चारों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। दूसरी बाइक में दर्रीघाट निवासी तिलकराम कश्यप और सहोरिक सवार थे। घटना में दोनों बाइक चालक नागेश्वर और तिलकराम साहू के सिर में गंभीर चोंटें आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर घायल सहोरिक और प्रफुल्ल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल में शिफ्ट करा दिया

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!