![000_1648730268.webp](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/000_1648730268.webp?resize=360%2C270&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-20-20-1528262693897870899366-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-21-32-1538244428273082523068-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-26-39-6618407489554391993720-577x1024.jpg)
बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई छोड़कर पूरे समय मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलती थी। पिता के मना करने पर बुधवार की शाम यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर की रहने वाली दपर्णा साहू BA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह डीपी विप्र कॉलेज में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने घर में दिन रात मोबाइल में गेम खेलती रहती थी। उसके घरवाले उसे मोबाइल में गेम खेलने से मना करते थे। फिर भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को भी उसके पापा सुखनंदन साहू ने उसे मोबाइल में गेम खेलने से मना किया। इससे नाराज होकर उसने शाम को चूहामार दवा खा ली।
उल्टी करने पर अस्पताल ले गए परिजन
कॉलेज छात्रा दपर्णा साहू के पिता ने पुलिस को बताया कि वह शाम को अचानक उल्टी करने लगी। तब उन्हें शक हुआ। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह चूहामार दवा खा ली है। यह सुनकर घबराए परिजन तत्काल उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इलेक्ट्रिशियन हैं पिता
अशोकनगर में रहने वाले सुखनंदन साहू इलेक्ट्रिशियन है। वह प्राइवेट बिजली बनाकर परिवार चलाते हैं। बेटी की मौत के बाद वह काफी सदमे में है और रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-29-03-6727459740074234373453-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-35-23-275597422863816664890-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-04-5099125353610962642599-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-40-2434780779094400955405-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03049131128830703812580-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03053157188425085122389-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03072678094825186938787-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03034224818457698265749-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03103191390331751723498-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03094460909551551655275-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03068228193342241278257-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa0311325521813119155513-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03087944282027155175960-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03126867326597061368150-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-02_14-48-22-9832599681812115095700-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03131274730756884625227-791x1024.jpg)