![2_1651042232.webp](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/2_1651042232.webp?resize=360%2C270&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/12/picsart_24-12-03_19-10-56-9684920973869211968685-1024x883.jpg)
बालोद: बालोद में बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे की मौत हो गई थी। इसके चलते वह परेशान रहती थी। इसी के कारण उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।इलाके में सनसनी, फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, मरकटोला गांव निवासी साम बाई निषाद (65) का शव बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। परिजन उसे लेकर आज डॉक्टर के पास जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पहले महिला के इकलौते बेटे की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी महिला को लेकर जानकारी