राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर सर्चिंग ऑपरेशन में जवान निकले थे। जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग झोक दी। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट से नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाटपार- इरपानार के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। धोढ़राज थाना क्षेत्र के भाटपार जंगल में जवान पहुंचे थे कि पहले से ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है।

करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लगी। घायल जवान को साथी जवानों ने मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाला और फिर एयरलिफ्ट से नागपुर के एक अस्पताल ले जाया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों के मुताबिक जवान की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!