
कोरबा: दर्री में संचालित एक होटल में चल रहे देहव्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रात को छापामार कार्रवाई की, तो कमरों में दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में लड़कियों के साथ मिले। इस मामले में तीन आरोपितों के अलावा एक महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
दर्री के साडा कालोनी में संचालित ऋतुराज बार एवं होटल में संदीप अग्रवाल 27 वर्ष निवासी दर्री व्यक्ति ने रविवार को तीन कमरा बुक कराया था। उसने अपना जन्मदिन बताते हुए पार्टी होने की जानकारी होटल संचालक को दी थी। होटल में उनके साथ तीन लड़कियां व एक महिला भी साथ थीं। पुलिस को पता चला कि होटल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा। दर्री सीएसपी लितेश सिंह की अगुवाई में साइबर की टीम ने रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच दबिश दी। पुलिस पहुंची उस वक्त संदीप, अमन कुमार सिंह 22 वर्ष अप्पू गार्डन के पास बुधवारी व दीपक बारी 28 वर्ष बुधवारी बाजार कोरबा तीनों अलग- अलग कमरों में थे। संदीप, अमन व दीपक के साथ लड़कियां थी। इन लड़कियों को पुरानी बस्ती में रहने वाली एक महिला दलाल यहां लेकर आई थी। वह भी होटल में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उस वक्त उसके साथ तीन अन्य युवक बैठे थे। पुलिस ने संदीप, अमन, दीपक व महिला दलाल को गिरफ्तार कर देह व्यापार का मामला पंजीबद्ध करते हुए पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



















