सुकमा: सुकमा जिले में सर्चिग पर निकले जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। बुर्कलंका इलाके में डीआरजी और कोरबा 207 बीएन के जवान सर्चिग पर निकले थे। सुरक्षाबलों ने कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था।

जवानों ने नक्सलियों के कैंप से भारी मात्रा में सामान बरामद किया, जिसे नष्ट कर दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है।एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के तहत बुर्कलंका और बड़े केडवाल के बीच नक्सलियों ने अस्थायी कैंप लगाया था। 19 जनवरी को बुर्कलंका और बड़े केड़वाल के बीच पहाड़ियों पर कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज DVCM वेट्टी मंगडू और किस्टाराम एरिया कमेटी DVCM कुहराम राजू समेत 35-40 नक्सलियों के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी।जिसके बाद शनिवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर और 207 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी मौके के लिए रवाना की गई। यहां बुर्कलंका और छोटे केड़वाल के बीच जंगल-पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि को देख नक्सली घने जंगलों में भाग खड़े हुए।घटनास्थल की सर्चिग करने पर नक्सलियों का कैंप मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। यहां भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आई

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!