महासमुंद: महासमुंद जिले में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है। मंगलवार रात सुअरमाल-टेमरी मार्ग पर ट्रक और इको वैन की आमने-सामने टक्कर से यह हादसा हुआ।

कोमाखान थाना क्षेत्र की घटना है। बताया जा रहा है वैन में 9 लोग सवार थे, सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी एक ही परिवार के थे। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।हादसे के समय इको वैन (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा की ओर जा रही थी। कंटेनर (ΜΗ 40 ΑΚ 2648) बागबाहरा से ओडिशा की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद वैन सामने से पूरी तरह डैमेज हो गई।मृतकों में खोपली पड़ाव के निवासी जोहन साहू (60), डेढ़ साल की बच्ची खुशी साहू और वैन चालक पूनम साहू शामिल हैं। जोहन और खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम ने महासमुंद अस्पताल में दम तोड़ा।दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पतालों में चल रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!