रायपुर: मानसून के जाते-जाते प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और अगले एक-दो दिन यही स्थिति रहेगी। प्रदेश में अब तक 1,222 मिमी वर्षा हुई है। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा।

बादल छाने के साथ हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते मौसम में ठंडकता और तापमान में गिरावट आई है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज बराबर होगा दिन-रात का समय

सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षिणी गोलार्ध की ओर जा रहा है। 23 सितंबर को सूर्य ठीक भूमध्य रेखा के ऊपर होने के कारण दिन और रात का समय बराबर 12-12 घंटे का होगा। हर वर्ष सूर्य दो बार भूमध्य रेखा से होकर गुजरता है, इसके चलते 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होते हैं। शुक्रवार को हल्की बारिश के भी आसार हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!