रायपुर: दीपावली का त्योहार खत्म होते ही प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार को तो अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

कवर्धा में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों रात में आउटर क्षेत्रों में ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में आ रही है। इसके चलते अब मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेगा। साथ ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!