रायपुर: द्रोणिका के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के चलते प्रदेश में इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का रुख अभी ऐसा ही रहेगा। रविवार को बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम का रुख अभी इस प्रकार ही बने रहने की संभावना है। द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!