रायपुर: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के दरमियान 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली में हीव वेव का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। बता दें, शुक्रवार को नौतपा का आखिरी दिन था, दोपहर के वक्त तपिश से लोगों का हाल बेहाल था। वहीं तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि, खुद को लू से बचा कर रखें।

दरअसल, आने वाले तीन से चार दिन गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। महासमुंद जिले में तेज गर्मी देखने को मिली, यहां का तापमान 45.3 डिग्री रहा है। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री है | जांजगीर में 44.3 डिग्री तापमान रहा। बलौदा बाजार जिले में 44 डिग्री, बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43 और राजधानी र भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!