बिलासपुर::बिलासपुर के तखतपुर में जंगली सुअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से सुअरों ने मिलकर 4 लोगों पर हमला किया है। इससे चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के वक्त चारों केला बाड़ी में काम कर रहे थे। उसी दौरान 10 से ज्यादा सुअर वहां पहुंचे और उन्होंने इन लोगों को काट लिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिनौरी गांव में केला बाड़ी में काम करने चोरभट्टी निवासी गोलू यादव रोज की तरह अपने साथियों के साथ गया था। बुधवार को सभी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से जंगल हाथी पहुंचे और उन्होंने इन पर हमला कर दिया। हमले में गोलू यादव के शरीर में कई जगह चोट आई है। उसके साथियों के भी शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। हमला करने के बाद सुअर जंगल की तरफ भाग निकले हैं।

घटना के वक्त आस-पास के लोगों ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि कई बार यहां पर जंगली हाथी पहुंचते हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। फिर भी वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में वन विभाग के तखतपुर बीट प्रभारी अनिमेश सिंह से बताया कि यह जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। मौके पर टीम भेजेंगे और पीड़ित लोगों की मदद की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!