अंबिकापुर।सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने लुंड्रा के अंतर्गत विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत तुनगुरी में हॉस्टल एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत राशि 1 करोड़ 58 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर नृत्य दल को सम्मानित किया। वही गांव के महिलाएं, पुरुषों ने विधायक डॉ प्रीतम को पुष्प गुच्छ, फूल माला, मांदर की थाप पर भव्य स्वागत किया।


भूमिपूजन के दौरान विधायक के साथ लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा गुप्ता, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, गप्पू खान, मकसूद हुसैन, हाकिम सिंह, अरविंद गुप्ता, सतीश अग्रवाल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, गांव के ग्रामीण महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!